अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
31-May-2022 08:32 AM
PATNA: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया। इसमें बिहार समेत अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। लेकिन इसमें गौर करने वाली बात यह है कि संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में टॉप थ्री में लड़कियों ने बाजी मारी है। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए इन अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट किया है कि 'संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। इस बार संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में टॉप थ्री में लड़कियां रहीं हैं। टॉप थ्री स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री श्रुति शर्मा, सुश्री अंकिता अग्रवाल एवं सुश्री गामिनी सिंगला को विशेष तौर पर बधाई। देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा देगी।'
गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में लड़कियां आज भी अपनी पढ़ाई के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। कई जगहों पर महिलाओं की शिक्षा को महत्त्व नहीं दी जाती है तो कहीं लड़कियों के पास पढ़ने की सुविधा नहीं है। इसके बावजूद हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही हैं। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में भी टॉप थ्री में लड़कियों के ही नाम है, जो अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है।