ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / उपराष्ट्रपति का बिहार दौरा : सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे...

उपराष्ट्रपति का बिहार दौरा : सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, राजगीर भी जाएंगे

07-Nov-2021 07:30 AM

PATNA : दो दिनों के बिहार दौरे पर आए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज मोतिहारी और नालंदा जिलों के दौरे पर होंगे। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शनिवार की शाम पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। रात भर राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद आज उपराष्ट्रपति सुबह 9:55 बजे पीपरा कोठी के लिए रवाना होंगे। 


आज यानी रविवार को उपराष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चरल विश्वविद्यालय, पीपरा कोठी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। करीब एक घंटा 10 मिनट तक वह पीपराकोठी में रहेंगे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे। उपराष्ट्रपति कॉलेज ऑफ हर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री एंड सेंटर ऑफ एक्सलेंस ऑन इंब्रायो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी सहित अन्य गण्यमान्य समारोह में शामिल होंगे। 


मोतिहारी के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर राजगीर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय धर्माधम्म सम्मेलन में शिरकत करेंगे। राजगीर में उनके साथ भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, श्रीलंका की परिवहन मंत्री पविथ्रा वानियाटी, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुनैना सिंह और इंडिया फाउंडेशन की निदेशक ललिता कुमार मंगलम मौजूद रहेंगे। राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय की तरफ से समारोह का आयोजन किया गया है। उपराष्ट्रपति यहां एक घंटे रहेंगे। पटना वापस लौटने के बाद शाम 4 बजे उपराष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।