ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / उपप्रमुख ने CDPO को भेजा अश्‍लील मैसेज, पुलिस की पूछताछ में खुले कई...

उपप्रमुख ने CDPO को भेजा अश्‍लील मैसेज, पुलिस की पूछताछ में खुले कई राज़

09-Jun-2022 11:24 AM

BHAGALPUR: भागलपुर के गोपालपुर प्रखंड के उपप्रमुख का अश्लीलता भरा कारनामा सामने आया है। इस बार उपप्रमुख बाबूमनि यादव उर्फ कमांडो ने सीडीपीओ को धमकी भरा अश्लील मैसेज भेज दिया। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद गोपालपुर पुलिस ने उपप्रमुख को गिरफ्तार लिया। सीडीपीओ ने बाबू टोला कमलाकुंड के रहने वाले बाबूमनि यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।


आपको बता दें कि बाबूमनि उर्फ कमांडो अपनी पंचायत से पंचायत समिति का सदस्य पद पर सफलता हासिल कर गोपालपुर प्रखंड के उपप्रमुख पद पर काबिज हुआ। हैरानी की बात तो ये है कि उस पर हत्या जैसे मामलों को लेकर भी केस दर्ज हैं। इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर की सीडीपीओ संगीता कुमारी को दो जून की देर रात उपप्रमुख कमांडो ने आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए धमकी दी। उसने सीडीपीओ को अश्लील मैसेज भेजे। 


सीडीपीओ ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया यतेंद्र कुमार पाल को मामले की सूचना दी। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने गोपालपुर पुलिस को इस मामले की जानकारी देकर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीडीपीओ ने गोपालपुर थाने पहुंचकर घटना की संक्षिप्त जानकारी दी, जिसके बाद गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने एफआईआर दर्ज कर तत्काल बाबूमनि यादव को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ करते हुए आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद से जांच शुरू कर दी गई है। उपप्रमुख कमांडो यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।