ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / कुशवाहा की एंट्री होते ही मुकेश सहनी ने दिखाया तेवर, निषाद आरक्षण के...

कुशवाहा की एंट्री होते ही मुकेश सहनी ने दिखाया तेवर, निषाद आरक्षण के मसले पर राजभवन पहुंचे

14-Mar-2021 04:40 PM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में डालो सपा के विलय के बाद एक तरफ जहां जेडीयू में खुशी का माहौल है तो वही मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण के मसले पर अपने तेवर कड़े कर लिए हैं. मुकेश सहनी ने आज अपनी पार्टी के विधायकों की अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें निषाद आरक्षण के मसले पर चर्चा हुई. केंद्र सरकार द्वारा निषाद जाति को एससी में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को नामंजूर किए जाने के बाद मुकेश सहनी अभी से अपनी पार्टी का एजेंडा बनाकर आगे बढ़ने की तैयारी में है.


विधायकों के साथ बैठक के बाद अपनी रणनीति का उन्होंने खुलासा भी किया है. मुकेश सहनी राजभवन पहुंचे हैं और वहां उन्होंने निषाद जाति को एससी में शामिल करने के लिए एक ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा है. मुकेश सहनी का कहना है कि निषाद जाति के साथ लगातार अन्याय हो रहा है. बिहार में एनडीए की सरकार का हिस्सा होने के कारण वह इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे. केंद्र की सरकार के साथ अपने अधिकार के लिए वह हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.


राज्यपाल से मिलने के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि गवर्नर की ओर से उन्हें आश्वासन मिला है. सहनी ने कहा कि निषाद समाज के सम्मान के लिए वह लड़ाई लड़ते रहेंगे. केंद्र सरकार के सामने फिर से प्रस्ताव रखा जायेगा. इस्तीफे की चर्चा की बात पर सहनी ने कहा कि जिस दिन उन्हें इस्तीफा देना रहेगा, वो सोचेंगे नहीं. जगह पर डिसीजन लेंगे और मीडियाकर्मियों को भी इसकी सूचना देंगे.