बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
01-Mar-2022 08:43 PM
MOTIHARI: लोग अपने दुकान या दूसरे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लोहे का शटर इसलिए लगवाते हैं कि चोरों से सुरक्षा हो सके. लेकिन उत्तर प्रदेश के शातिर शटरकटवा गिरोह के सदस्यों के लिए मोटे से मोटे शटर को मिनटों में काट देना बेहद आसान खेल था. मोतिहारी में शटरकटवा गिरोह के पकड़े जाने के बाद उनके कारनामों की लंबी फेहरिश्त भी सामने आ गयी है।
मोतिहारी पुलिस ने शटरकटवा गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नकरदेई ओपी क्षेत्र के नहर रोड के चिलझोटी के पास छापेमारी की गयी थी, जिसमें दो युवकों विजय और अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया. हालांकि पुलिस को देखते ही इस गिरोह के चार सदस्य भाग निकले. लेकिन गिरोह का सरगना गिरफ्त में आ गया।
यूपी से आकर बिहार में शटर काटने वाला गिरोह
मोतिहारी पुलिस ने जब गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की पता चला कि दोनों यूपी के रहने वाले हैं. विजय यूपी के औरैया जिला का रहने वाला है वहीं अमर सिंह भी उत्तर प्रदेश के बदायूं का निवासी. दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के अपराधियों का ही गिरोह बना रखा है जो संगठित आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है. दोनों ने पुलिस को बताया कि वे कई राज्यों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. जहां काम करना होता है वहां सबसे पहले किराये पर घर लेते हैं. फिर उस इलाके में अपने निशाने की तलाश करते हैं. उसके बाद रात में शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है.
एक दर्जन कांड का खुलासा
मोतिहारी पुलिस की पूछताछ में दोनों अपराधियों ने बताया कि उनके गिरोह ने पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले में एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया है. ये गिरोह रक्सौल के गम्हरिया बाजार में सोने-चांदी की दुकान, आदापुर बाजार में, नरकटिया बाजार में, रामगढ़वा बाजार में, मझौलिया बाजार एवम बेतिया बाजार में कई दुकानों का शटर काट कर चोरी की एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से दो लोडेड देशी कट्टा, 50 राउंड गोली और कई अन्य सामान बरामद किया है.