ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव

यूपी पुलिस को है बिहार के 87 अपराधियों की तलाश, हेड क्वार्टर को सौंपी लिस्ट, मांगी मदद

यूपी पुलिस को है बिहार के 87 अपराधियों की तलाश, हेड क्वार्टर को सौंपी लिस्ट, मांगी मदद

31-Jan-2022 09:34 AM

PATNA : बिहार के कई अपराधी उत्तर प्रदेश में आतंक मचाये हुए हैं. जिसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार पुलिस मुख्यालय को उन अपराधियों की लिस्ट सौंपी है. यूपी पुलिस ने इनकी गिरफ़्तारी के लिए सहयोग मांगा है. उत्तर प्रदेश पुलिस को बिहार के 87 अपराधियों की तलाश है. 


उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है. इसलिए फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है. यूपी पुलिस के पत्र के बाद पुलिस मुख्यालय से एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने भागलपुर सहित सभी संबंधित जिलों को यूपी पुलिस को सहयोग करने का निर्देश दिया है. 


उत्तर प्रदेश पुलिस ने जिन 87 अपराधियों की लिस्ट बिहार पुलिस मुख्यालय को सौंपी है, उनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, हत्या, पॉक्सो, हत्या की कोशिश, एससी-एसटी एक्ट और लूट जैसे कांड के आरोपी हैं. वे सभी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित थाना क्षेत्रों के फरार अभियुक्त हैं. 


लिस्ट में शामिल अपराधियों की बात की जाये तो सबसे ज्यादा अपराधी पटना के हैं जबकि सिवान, भभुआ, छपरा, बक्सर और रोहतास के भी कई अपराधियों के नाम उस लिस्ट में है. राज्य के 23 जिलों के अपराधियों के नाम यूपी पुलिस की लिस्ट में शामिल हैं. लिस्ट में भागलपुर और कोसी-सीमांचल के भी आठ अपराधियों के नाम हैं.