Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
26-Nov-2022 11:00 AM
SONPUR: सोनपुर मेले में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसका आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से सोनपुर पहुंचते हैं। इसी बीच अब कवियत्री अनामिका अंबर ने सोनपुर मेले के साथ-साथ बिहार सरकार की भी पोल खोल दी है। दरअसल, अनामिका को हरिहर क्षेत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता पढ़ने के लिए बुलाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बिना काव्य पाठ के ही वापस लौटा दिया गया। वे इससे काफी निराश हुईं और उन्होंने फेसबुक लाइव कर फैंस को इसकी जानकारी दी।
अनामिका अंबर ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए एक महीने पहले ही इंवाइट किया गया था। अनामिका ने लाइव के माध्यम से अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए बिहार सरकार पर बह जानकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह इस बात से काफी निराश हैं कि उन्हें काव्य पाठ पढ़ने से रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि वे कार्यक्रम में मौजूद थी जब उन्हें मंच पर जाने से मना कर दिया कि वे काव्य पाठ नहीं करेगी। राष्ट्र की बात करना और सच्चाई की बात करना किसी सरकार को इतना परेशान कर सकता है यह उन्हें उस वक्त पता चला जब उन्हें पाठ पढ़ने से रोका गया।
साथी कवियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि सौरव सुमन, प्रतीक गुप्ता, प्रशांत बजरंगी का बहुत शुक्रिया जिन्होंने मेरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ के कवियों ने कहा कि अगर अनामिका अंबर काव्य पाठ नहीं करेंगी तो वे भी नहीं करेंगे। लगभग दो से तीन घंटे बात करने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि अनामिका अंबर काव्य पाठ नहीं करेगी। इसके बाद अन्य कवियों ने भी कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। हद तो तब हो गई जब पहले उन्हें पाठ पढ़ने से रोक दिया गया और बाद में ये अफवाह फैला दी गई कि अनामिका अंबर पटना पहुंची ही नहीं थी। उन्होंने फेसबुक लाइव कर सफाई पेश की और कहा कि में अभीभी पटना एयरपोर्ट पर हूं और निराशा हाथ लिए लौट रही हूं।