Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
07-Feb-2022 08:39 AM
PATNA : उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बिहार में भी सरगर्मियां बढ़ गई है. यूपी में बिहार के नेताओं का जमावड़ा लगने लगा है. पहचे चरण के चुनाव में पार्टियों के प्रकोष्ठ नेताओं की टीम भेजी गयी है. 15 फरवरी सभी दिग्गज नेताओं की टोली यूपी के विभिन्न इलाकों में पहुंचेगी. वीआईपी पार्टी पहले से ही वहां अपनी तैयारी कर रही है. मुकेश सहनी का बिहार से यूपी आना जाना लगा हुआ है.
भाकपा माले 11 सीटों पर, जबकि भाकपा 37 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. पार्टी के यूपी सीमा से लगे नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए रवाना कर दिया गया है. राजद ने यूपी में अपना कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है. तेजस्वी यादव व तेज प्रताप के सपा के समर्थन में यूपी जाने की योजना है. वहीं, कांग्रेस के किसी विधायक को अभी यूपी जाने का न्योता नहीं मिला है.
जेडीयू पार्टी भी वहां चुनाव लड़ रही है. नीतीश कुमार की पार्टी वहां 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहां वर्चुअल चुनाव प्रचार की तैयारी है. वहीं, अन्य नेता फिजिकल मौजूद रहेंगे. यूपी चुनाव को लेकर जदयू के नेता लखनऊ में कैंप कर रहे हैं. फिलहाल जदयू ने अपने राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह को लखनऊ भेजा है.
जदयू नेताओं का उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी दौरे का कार्यक्रम 17 फरवरी के बाद तय होगा. फिलहाल पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों के नामांकन की तैयारी की जा रही है. विशेष परिस्थितियों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उत्तर प्रदेश में जाकर चुनाव प्रचार कर सकते हैं.
बिहार के भाजपा नेताओं को पूर्वांचल की जिम्मेदारी दी गयी है. यहां से भाजपा कोटे के मंत्रियों एवं विधायकों की टीम यूपी चुनाव प्रचार में पहुंचेगी. यूपी चुनाव को लेकर बिहार भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि संगठन से जुड़े बिहार के पदाधिकारी पहले ही यूपी सहित अन्य चुनावी राज्यों में कैंपेनिंग कर यूपी चुनाव को लेकर हमारा फोकस बिहार से जुड़े पूर्वांचल के 10 जिलों में है, जिसका चुनाव अंतिम फेज में मार्च के प्रथम सप्ताह में होना है. इसमें वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक का इलाका शामिल है. इसके लिए 15 फरवरी के बाद बिहार की टीम यूपी कूच करेगी.
वाम दलों ने यहां करीब 57 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वाम दल से जुड़ी महिलाओं व छात्रों की टीम जायेगी यूपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बिहार से वाम दल के नेताओं ने जाने की तैयारी कर ली है. वाम दल नेताओं ने अभी से बॉर्डर गोपालगंज, सीवान, रोहतास व बक्सर सहित बाकी बॉर्डर से जड़े इलाकों में प्रचार-प्रसार करने वाले नेताओं को यूपी चुनाव में लगा दिया है.