ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / यूपी चुनाव में लालू-राबड़ी के दामाद को मिला सपा का टिकट: जिस सीट...

यूपी चुनाव में लालू-राबड़ी के दामाद को मिला सपा का टिकट: जिस सीट से पिता बुरी तरह हारे थे वहीं से चुनाव लड़ेंगे राहुल यादव

19-Jan-2022 08:21 AM

PATNA: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में लालू-राबड़ी के दामाद भी विधायक बनने के लिए मैदान में उतर गये हैं. वैसे लालू परिवार के एक दामाद तेजप्रताप सिंह यादव पहले से ही राजनीति में हैं. वे मुलायम सिंह यादव परिवार से आते हैं. लेकिन विधानसभा चुनाव में लालू यादव के चौथे दामाद राहुल यादव को समाजवादी पार्टी का टिकट मिला है. 


लालू-राबड़ी की चौथी बेटी रागिनी यादव के पति राहुल यादव को समाजवादी पार्टी ने बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से उम्मीदवार बनाया है. राहुल यादव के पिता जितेंद्र सिंह कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं. हालांकि 2012 के विधानसभा चुनाव में वह इसी सिकंदराबाद सीट से बुरी तरह चुनाव हारे थे. कांग्रेस उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरे जितेंद्र यादव को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था. चुनाव हारने के बाद जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये थे. 


राहुल यादव का मुकाबला इस चुनाव में बीजेपी की विधायक विमला सोलंकी से होगा. ये वही विमला सोलंकी हैं जिन्होंने राहुल के पिता जितेंद्र यादव को हराया था. काफी दिनों से जितेंद्र यादव ही नहीं बल्कि लालू फैमिली भी इस कोशिश में थी कि राहुल. यादव को समाजवादी पार्टी का टिकट मिले, जिसमें इस दफे सफलता मिली है. 


हम आपको बता दें कि राहुल यादव नोएडा के सर्फाबाद गांव के मूल निवासी हैं. ये वही गांव है जहां के चर्चित दबंग नेता डीपी यादव हुआ करते थे. राहुल ने स्विटजरलैंड से होटल मैनेजमेंट में डिग्री ली है. वे मूलतः कारोबारी हैं लेकिन परिवार राजनीति में रहा है. उनके पिता जितेंद्र सिंह किसी दौर में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल थे.


राहुल यादव का नाम 2018 में तब चर्चे में आया था जब लालू-राबड़ी परिवार पर दर्ज आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में ईडी ने राहुल से भी पूछताछ की थी. दरअसल राबड़ी देवी ने ये दर्शाया था कि उन्होंने अपने दामाद राहुल यादव से एक करोड़ रूपये कर्ज लिये थे और उससे पटना में प्रोपर्टी खरीदी थी. ईडी इसे आय से अधिक संपत्ति का मामला बता रही है. उसी मामले में राहुल यादव से पूछताछ की गयी थी. 


वैसे राहुल यादव को 2017 में भी समाजवादी पार्टी का टिकट मिला था लेकिन वे चुनाव हार गये थे. लालू फैमिली उन्हें 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी का टिकट दिलाने की कोशिश में थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी. राहुल यादव का मुलायम परिवार में संबंध भी है