Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
23-Nov-2022 09:53 AM
PATNA : बिहार में साइबर अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक नया मामला राजधानी पटना से सामने आया है। यहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का डर दिखाकर एक 50 वर्षीय महिला से 20 से 25 लाख रुपये की ठगी कर दी गई। इतना ही नहीं, महिला के खाते से 3 करोड़ का लेन-देन भी किया गया। आरटीजीएस और एनइएफटी के जरिए सारे ट्रांजेक्शन हुए हैं।
बताया जा रहा पीड़ित महिला न्यू चित्रगुप्त नगर कंकड़बाग की रहने वाली है। उससे पिछले 5-7 सालों से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का डर दिखाकर ठगी किया जा रहा था। महिला को हर बार बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जिसके बाद अब महिला के बयान पर पत्रकारनगर थाने में जालसाजी सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे मुंबई और दिल्ली में रहते हैं। उनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले लोग महिला को यह भी बता देते थे कि किस समय उनके बच्चों ने क्या पहन रखा है और वे कहां हैं। इसके बाद जब वे अपने बच्चों से पूछती तो बात सही निकलती थी।इसपर महिला को शक हो गया कि उनके अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले और रुपए ऐंठ रहे लोग बड़े लो हैं। इस कारण उन्होंने अपने घर में भी किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी।
महिला ने बताया कि अंत में अकाउंट्स से ज्यादा रुपए का लेन-देन होने पर आयकर विभाग का ईमेल और मोबाइल के जरिए नोटिस आया। मैसेज में तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन होने की बात का जिक्र था। इसके बाद महिला के पति को सारी बातों की जानकारी हुई। महिला ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। फिर यह मामला थाने पहुंचा।
पत्रकारनगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी में महिला ने 19 आरोपितों का नाम दिया है। आरोप है कि यही लोग महिला को फोन करते थे। उनके मोबाइल नंबर का जिक्र भी प्राथमिकी में किया गया है। पुलिस ठगी सहित अन्य पहलुओं पर छानबीन कर रही है। महिला के मुताबिक रुपये ऐंठने वाले लोग कहते थे कि उनकी पहचान आयकर विभाग के अधिकारियों से भी है। महिला को घर में छापेमारी करवाने और पति को जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी। आरोपियों के कहने पर महिला ने दो खाते आईसीआईसीआई बैंक में खुलवाए। आरोपी महिला के बैंक खातों से संबंधित पासवर्ड ले लिया करते थे। इसके अलावा रुपये के ट्रांजेक्शन से पहले उनसे ओटीपी भी पूछते थे।