बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का
27-Feb-2022 10:01 AM
PATNA : यूक्रेन में फंसे बिहार के 7 बच्चे रविवार को पटना पहुंचे. दिल्ली से 8:50 पर आई फ्लाइट में 7 बच्चे हैं. बच्चों के चेहरे पर घर आने की ख़ुशी साफ़ देखी गई. बच्चों के स्वागत के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन, जल संसाधन मंत्री संजय झा भी पहुंचे थे. एयरपोर्ट परिसर में छात्रों को लाये जाने के दौरान डीएम और अन्य अधिकारी भी पहुंचे हैं.
पटना एयरपोर्ट पहुंचे छात्रों ने बताया कि उन्हें वापस लौटने की बड़ी ख़ुशी है. इसके लिए वह भारत और बिहार सरकार का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने बताया कि यूक्रेन के हालात अभी बहुत खराब हैं. बाजार बंद हो गये हैं. बमबारी हो रही है. अभी बहुत से छात्र वहां फंसे हुए हैं, उन्हें भी वापस लाया जाये तो ख़ुशी होगी. छात्रा ने बताया कि अभी तक तो यूक्रेन से वापस आने में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है.

वहीं छात्रों के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह बहुत ख़ुशी की बात है कि जप हमारे बच्चे वहां फंसे हुए थे, वह सभी वापस आ रहे हैं. 273 बच्चे वहां से आने वाले हैं. सभी अलग अलग समूह में आ जायेंगे. जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि हम बच्चों को रिसीव करने आये हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी नज़र बनाये हुए हैं. दिल्ली में बिहार भवन भी सक्रिय है. किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि ये संकट की घड़ी है. केंद्र और बिहार सरकार बिहार के बच्चों के लिए चिंतित हैं. पीएम और सीएम खुद मोनिटरिंग कर रहे हैं.
यूक्रेन में फंसे बिहार के सतीश कुमार साहिल मधेपुरा, स्मृति पांडे मुजफ्फरपुर, अमित कुमार अरवल, प्रशांत कुमार भागलपुर, अनमोल मीरा सारण, दिव्या भारती नालंदा यह छात्र-छात्राएं हैं जो दिल्ली से पटना पहुंचे हैं. यूक्रेन में फंसे बिहार के बच्चों का दूसरा जत्था भी पटना पहुंच गया और खास बात यह कि इसमें जेडीयू विधायक राजीव सिंह की बेटी भी आज यूक्रेन से पटना पहुंच गई. बच्चों ने कहा कि इंडियन गवर्नमेंट नहीं बहुत सहायता किया है. बहुत खुश हूं.
यूक्रेन में फंसे बिहार के 13 स्टूडेंट्स पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. ये छात्र पहले दिल्ली और मुंबई पहुंचे फिर इन्हें पटना लाया गया. सुबह 9 बजे के करीब स्पाइस जेट की फ्लाइट से बिहार के कई जिलों के 7 छात्र सकुशल अपनी धरती पर वापस आए. इसके बाद एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट से मुंबई से 6 छात्रों को पटना एयरपोर्ट लाया गया. इसके बाद यहां से उन्हें घरों तक भेजने की व्यवस्था की गई.