ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / यूक्रेन से मुंबई पहुंचा बिहार के छात्रों का पहला जत्था, आज आयेंगे पटना...

यूक्रेन से मुंबई पहुंचा बिहार के छात्रों का पहला जत्था, आज आयेंगे पटना

27-Feb-2022 08:35 AM

PATNA : यूक्रेन में फंसे बिहार के छात्रों का पहला जत्था रविवार को पटना पहुंचेगा. 10 छात्र-छात्रा शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे मुंबई पहुंच गये, जबकि छात्रों का एक और जत्था रविवार की सुबह तक नयी दिल्ली पहुंचेगा. मुंबई और नयी दिल्ली से छात्रों को प्लेन से पटना लाने की व्यवस्था की गयी है. पटना एयरपोर्ट पर छात्रों के स्वागत की तैयारी की है. यूक्रेन में फंसे बिहार के सतीश कुमार साहिल मधेपुरा, स्मृति पांडे मुजफ्फरपुर, अमित कुमार अरवल, प्रशांत कुमार भागलपुर, अनमोल मीरा सारण, दिव्या भारती नालंदा यह छात्र-छात्राएं हैं जो दिल्ली से पटना पहुंच रहे हैं. तारापुर के जदयू विधायक राजीव सिंह की बेटी यूक्रेन से रविवार की सुबह पटना पहुंचेगी. 


जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि जिला प्रशासन पटना द्वारा हेल्प डेस्क बनाया गया है. जो यूक्रेन से आ रहे हैं उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए हम लोग पूरी तैयारी कर रही है. जिम लोगों के पास वाहन नहीं है उनको हम घर तक पहुंचाएंगे. बहुत से बच्चे के पैरेंट्स अपनी खुद की गाड़ी लेकर आ रहे हैं. 


दूसरी फ्लाइट एयर इंडिया की है मुंबई से 10:20 पर पटना आएगी. इसमें 6 बछे हैं. दूसरी दिल्ली से 8:50 पर आयेगी उसमें 7 बच्चे हैं. कुछ अन्य लोग भी जो यूक्रेन से आ रहे हैं उनकी सूचना हमें नहीं है उनकी भी पूरी सहायता की जाएगी.


news image


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर राज्य सरकार के अधिकारियों ने सभी छात्र-छात्राओं के लिए खाने-पीने, ठहरने आदि का इंतजाम किया. यूक्रेन से आये छात्र-छात्राओं को दिल्ली व मुंबई से बिहार तक लाने का खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है. इसके पहले यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान शनिवार की रात मुंबई पहुंची.


news image


विमान ने शनिवार को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट उड़ान भरी थी. छात्रों को भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने फोन पर संपर्क कर रोमानिया की सीमा पर बुलाया था. इसके बाद अन्य छात्र-छात्राओं के साथ उनके भी भारत वापस लौटने की व्यवस्था की गयी है. बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान शनिवार की रात करीब नौ बजे (भारतीय समय के अनुसार) नयी दिल्ली के लिए रवाना हुई. विदेश मंत्री एस जयशंकर के मुताबिक, इस उड़ान में 250 भारतीय विद्यार्थी हैं.