ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

उधर कुत्ते ने काटा इधर हॉस्पिटल में पड़ी लाठी, भड़क गये लोग

18-Mar-2020 06:47 PM

By Awnish

MOTIHARI: कुत्ता काटने से पीडित मरीजों को सुई दिलाने आयी महिला परिजनों पर मोतिहारी सदर अस्पताल में जमकर लाठी चली है। महिलाओं पर लाठी किसी और ने नहीं खुद अस्पताल के प्रबंधन के जिम्मेवार अधिकारियों ने चलवाई है। पिटाई से बेहोश महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिविल सर्जन ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है।


पूर्वी चम्पारण जिला में इन दिनों कुत्ते के काटने से बडी संख्या में लोगों आक्रांत हो रहे है। रोजाना करीब 12 सौ पीडित मोतिहारी के सदर अस्पताल में एन्टी रेबिज की सुई लेने आते हैं। आज भी सैकडों पीडित अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे तो उन्हें सूई नहीं होने की सूचना मिली। इसके बाद सभी पीड़ित परिजनों के साथ सिविल सर्जन कार्यालय पहुंच गये। जहां जहां मोतिहारी सदर अस्पताल के मैनेजर और निजी सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं पर लाठी चला दी।लाठी की चोट से एक महिला परिजन मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पूजा देवी, सुनीता देवी और सुनील कुमार समेत तमाम परिजनों ने बताया कि पिछले दरवाजे से अपने लोगों को सुई दिलाया जा रहा और हमलोगों से झूठ बोला जा रहा है कि सुई नहीं है। आखिर हम कहां जाएंगे।


सिविल सर्जन डॉ मो. रिजवान अहमद ने पूरे मामले पर अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होनें कहा कि कहा कि कुत्ते काटने की सुई खत्म हो गयी है, सुई नहीं होने की सूचना बोर्ड पर लगाई गयी है। उन्होनें महिलाओं की पिटाई के मामले को सिरे से नकार दिया और किसी तरह की जांच की बात भी नहीं की।