मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-Jun-2024 10:42 PM
By First Bihar
PATNA: 10 अप्रैल 2024 को पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांसघाट काली मंदिर के पास अपराधियों ने मंदिरी छक्कन टोला में रहने वाले अजय यादव के 40 वर्षीय भाई उदय यादव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्त इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक के परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बुद्धा कॉलोनी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
घटना के बाद से नामजद आरोपी फरार चल रहा था। तभी दो महीने बाद पुलिस को इनके छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने एसटीएफ की मदद से छापेमारी की और मुख्य आरोपी सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस ने उदय हत्याकांड का उद्भेदन किया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से नामजद अभियुक्त रणधीर फरार चल रहा था। रणधीर सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के पास से 2 लोडेड पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल बरामद किया गया है।
बता दें कि इस केस में एक महिला वकील को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य आरोपी सहित 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी रणधीर ने अपना जुर्म स्वीकारा है। रणधीर ने पुलिस को बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है। पटना पुलिस ने घटना के करीब दो महीने बाद उदय हत्याकांड का खुलासा किया।