ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे

नालंदा और गोपालगंज में तालाब में डूबने से मासूम समेत दो की मौत, शव बरामद

14-Jul-2019 12:33 PM

By 7

DESK : नालंदा और गोपालगंज में तालाब में डूबने से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई है. बच्चे और युवक दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है. घटना से दोनों के घरों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मासूम के घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है. पूरी घटना नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके के मनारा गांव की है. जहां खेलने के दौरान तालाब में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. मनारा के रहने वाले संजीत कुमार के महज 4 साल का इकलौते बेटे नीरज कुमार की हादसे में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि नीरज तालाब के पास खेल रहा था तभी अचानक पांव फिसलने के कारण वह पानी में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका. करीब 2 घंटे बीत जाने के उसकी शव तालाब में तैरती हुई मिली. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. पूर्व मुखिया अविनाश कुमार निराला की ओर से मृतक बच्चे के परिजन को 23 हजार रुपये सहायता के रूप में दी गई. वहीं, दूसरी घटना गोपालगंज जिले के लच्छीचक गांव की है. जहां रौतनिया पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक युवक तीन दिन से लापता था. जिसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई. उसके शव को आज बरामद किया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. नालंदा से राज और गोपालगंज से मेराज की रिपोर्ट