पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
15-Nov-2024 12:50 PM
MOTIHARI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मोतिहारी के हर्षिद्धि थानाक्षेत्र के दुदही गांव से त्रिवेणी संगम में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए। जबकि ऑटो में कुल 12 लोग यात्रा कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि नगर रोड स्टेशन और गोबरहिया के बीच में ऑटो की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। यहां श्रद्धालुओं से भरी ऑटो त्रिवेणी संगम स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही टैंपो वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पार किया, अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं। उन्हें आवश्यक चिकित्सा प्रदान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों में बुआ देवी, टेंपो चालक सुभाष कुमार, चिंता देवी, राजनती देवी, सुधा देवी, बबिता देवी, किरन देवी और बिहारी सहनी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि, टेंपो पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिनमें एक पुरुष और 11 महिला शामिल हैं। फिलहाल घायलों के परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। डॉक्टर ने बताया कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है। यदि इसमें कुछ नया अपडेट आता है तो सुचना दी जाएगी।