ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / ट्रेन हादसों के पीछे खास समुदाय के मुसलमानों का हाथ, बेगूसराय में...

ट्रेन हादसों के पीछे खास समुदाय के मुसलमानों का हाथ, बेगूसराय में बोले गिरिराज..राहुल-अखिलेश-लालू-तेजस्वी पॉलिटिकल स्लीपर सेल

29-Aug-2024 10:13 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: देश में लगातार ट्रेन हादसे हो रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार खास समुदाय के मुसलमान हैं। केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह का यह कहना है। बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ बच्चे हथौड़ा लेकर रेलवे पटरी का ज्वाइंटर निकाल रहा है। ऊपर बैठे स्लीपर सेल के लोग इन बच्चों को डायरेक्शन दे रहा हैं।


गिरिराज ने कहा की भारत में हाल में जितनी भी ट्रेन डिरेल हुई है उसके पीछे खास समुदाय के मुसलमानों का हाथ है। यह स्लीपर सेल आतंकवादियों का है। अखिलेश यादव, राहुल गांधी, लालू यादव और तेजस्वी यादव को गिरिराज ने पॉलिटिकल स्लीपर सेल बताया। कहा कि इन लोगो का जुबान क्यों बंद है। गिरिराज ने कहा कि अब तो बातें खुलने लगी है कि यह रेल हादसा नहीं, यह संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है। भारत के रेल को और भारत को अस्त-व्यस्त करने की साजिश हो रही है। 


भारतीय रेल को बदनाम करने का काम हो रहा है। इस समय ना राहुल गांधी की जुबान खुलेगी और ना ही लालू यादव की जुबान खुलेगी ना तेजस्वी की और ना ही किसी टुकड़े-टुकड़े गैंग का जुबान खुलेगी। उनकी जुबान तब खुलेगी जब पॉलिटिकल टूरिज्म होगा। देश को यह सोचना पड़ेगा कि इतने लाखों किलोमीटर से भी ऊपर रेलवे लाइन है। यह हादसा वही क्यों हो रहा जहां मुसलमानों की आबादी होती है। ये लोग भारत को बांग्लादेश बना देना चाहते हैं। लेकिन पॉलिटिकल स्लीपर सेल की जुबान नहीं खुल रही है। अखिलेश यादव, राहुल गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव पॉलिटिकल स्लीपर सेल हैं। यह तभी बोलेंगे जब कोई हादसा होगा।