Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
08-Dec-2023 08:04 PM
By First Bihar
PATNA: पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने के मामले में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उसको लेकर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने लोकसभा स्पीकर के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।
राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि लोकसभा स्पीकर ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की मदद से टीएमसी सांसद की सदस्यता रद्द करने का जो फैसला लिया है वह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण फैसलों में से एक है। एक उद्योगपति जिसके संबंध सत्ता से बहुत निकट के हैं उसे ढंकने के लिए यह पूरी कवायद की गई है। कम से कम उन्हें महुआ की बातों को सुनना तो चाहिए था वह भी आपको गवांरा नहीं लगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा ने यह संदेश दे दिया है कि गोडसे को देशभक्त बताने वाला, गांधी का हत्यारा वह संसद में बैठा है। माइनॉरिटी के खिलाफ तमाम अपशब्द बोलने वाले संसद में बैठे हैं। महिला पहलवानों ने जिन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए वे संसद में बैठे हैं लेकिन सिर्फ महुआ मोइत्रा नहीं बैठेंगी, उनका दोष सिर्फ इतना है कि एक बड़े महापुरुष को लेकर सवाल पूछने की उन्होंने हिम्मत दिखाई।