Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
21-Dec-2023 04:25 PM
By First Bihar
PATNA: संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया गया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसके वीडियो बनाते दिखे थे। सोशल मीडिया पर टीएमसी सांसद के मिमिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही है। धनखड़ के समर्थन में बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं उतरे और पटना में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यह नारा लगाया कि किसान पुत्र के सम्मान में किसान मोर्चा मैदान में उतरे हैं। उपराष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जैसे ही TMC सांसद कल्याण बनर्जी के पुतले में माचिस की तिल्ली लगाई। पुतला धू-धूकर जलने लगा लेकिन तभी अचानक अफरा-तफरी मच गयी। दरअसल हुआ यह पुतले में आग लगाते हुए वह तेज हवा के कारण बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की ओर गिरने लगा। किसी तरह कार्यकर्ताओं ने इस पर काबू पाया और पुतले को सम्राट चौधरी की ओर गिरने नहीं दिया। जलता हुआ पुतला किसी तरह गिरते-गिरते बचा और जिससे सम्राट चौधरी बाल-बाल बच गये।
वही मिमिक्री विवाद पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का बयान भी सामने आ गया है। उनका कहना है कि मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा कभी नहीं था। धनकड़ साहब मुझसे बहुत वरिष्ठ हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसे अपने ऊपर क्यों लिया है। मेरा सवाल यह है कि अगर उन्होंने इसे अपने ऊपर ले लिया है, तो क्या वे राज्यसभा में इस तरह का व्यवहार करते हैं?
इससे पहले कल्याण बनर्जी ने माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा था कि मिमिक्री करना एक कला है पता नहीं क्यों धनखड़ साहब ने इसे अपने ऊपर ले लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो खुद 2014 से 2019 के बीच कार्यवाही के दौरान कई बार इस तरह का मजाक कर चुके हैं। बता दें कि इस पूरी घटना को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

