Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
31-Jan-2022 07:19 AM
PATNA : देश में कोरोना की तीसरी लहर सक्रिय होने के बाद न्यायालयों के कामकाज की व्यवस्था एक बार फिर से बदल गई थी। पटना जिले के सभी सेशन और सब डिविजनल कोर्ट वर्चुअल मोड में काम कर रहे थे लेकिन आज से यह फिजिकल मोड में भी सुनवाई करेंगे। पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है और इसके मुताबिक अब फिजिकल और वर्चुअल दोनों तरीके से मुकदमों की सुनवाई चलेगी।
इसकी सूचना जिले के सभी अधिवक्ता संघों को भेज दी गयी है। हालांकि कोर्ट परिसर में अनावश्यक लोगों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है। कोर्ट में मुकदमा की सुनवाई में उपस्थित होना जरूरी है तब वैसे पक्षकार कोर्ट की अनुमति पर ही कोर्ट परिसर में जा सकते हैं। फिजिकल मोड में न्यायिक कार्य शुरू करने के लिए पटना सिविल कोर्ट के वकीलों ने जिला जज से मिलकर मांग की थी।
अधिवक्ता संघों से जुड़े वकीलों ने जिला जज से मिलकर फिजिकल न्यायिक कार्य शुरू करने की मांग की थी। आपको बता दें कि कोरोना के कारण जिले के सभी कोर्ट में वर्चुअल न्यायिक कार्य हो रहे थे। फिजिकल सुनवाई शुरू होने से न केवल वकीलों बल्कि पक्षकारों ने भी राहत की सांस ली है।