पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
25-Nov-2023 08:10 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां तिलक और बर्थडे पार्टी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। दो बाइक की सीधी टक्कर में जहां बहन के तिलक में जा रहे युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की मौत बर्थडे पार्टी में जाने के दौरान हो गई है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के गौरा पेट्रोल पंप स्थित एनएच 28 की है।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर गांव वार्ड 1 निवासी दिना सदा के 26 वर्षीय बेटे मोहन सदा और लाखों सहायक थाना क्षेत्र के कासिमपुर आजाद नगर निवासी अरुण राय के 26 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने साले के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहा था। वही दूसरा युवक मोहन सदा अपनी बहन के तिलक समारोह के लिए जा रहा था, इसी दौरान गौड़ा के पास एनएच 28 पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय में इलाज के दौरान जख्मी युवक की मौत हो गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद के लाश परिजनों को सौंप दिया है। आक्रोशित लोगों ने जीरो माइल के पास एनएच 31 को जामकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे के बाद जाम को खत्म कराया जा सका।