Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
07-Sep-2023 09:06 AM
By First Bihar
PATNA : टीका लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया..। हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद..इससे भारत नहीं चलेगा। ये बातें राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कही है। जगदानंद बुधवार को पार्टी दफ्तर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि- भारत गुलाम किसके समय में हुआ..क्या उस समय कर्पूरी ठाकुर थे..लालू प्रसाद थे, राम मनोहर लोहिया थे। ये लोग तो उस समय नहीं थे। बल्कि टिका लगाकर घूमने वाले लोग थे।
जगदानंद सिंह ने कहा कि- हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद..इससे भारत नहीं चलेगा। यदि इस देश को किसी ने गुलाम बनाया है तो टीका लगाकर घूमने वालों ने बनाया है। उस समय कोई लालू प्रसाद, राम मनोहर लोहिया या कर्पूरी ठाकुर नहीं थे। इन्हीं लोगों की वजह से देश गुलाम बना।
इसके आगे जगदानंद सिंह ने कहा कि- 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को राज मिल गया था। जनता ने बता दिया था कि बिहार में वही राज करेंगे। हो सकता है तकनीकी कारणों से या बेइमानी से बात नहीं बन पाई। लेकिन, अब तेजस्वी के फैसले को और मजबूती से आगे ले जाना है। मुल्क की समस्या और अपनी समस्या में ज्यादा फर्क नहीं है। इसलिए हमलोगों को एकजुट रहना है और मुल्क की समस्या को जड़ से ख़त्म कर देना है।
इधर, इंडिया-भारत विवाद के बीच नीतीश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि- भाजपा व उसके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। हमें भारत कहने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जबसे विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया ऐलान किया गया है तबसे भाजपा को इंडिया शब्द से आपत्ति होने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस का मंसूबा कभी भी सफल नहीं होगा। हम सदन से लेकर सड़क तक भाजपा के संविधान विरोधी कृतियों का मुखालफत करते रहेंगे।