ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की मिली धमकी : जेल प्रशासन को मिला धमकी भरा ई-मेल

14-May-2024 05:04 PM

By First Bihar

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। इस बार तिहाड़ जेल को ही बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। तिहाड़ जेल प्रशासन को यह धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है। जिसकी सूचना जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को दी है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। तिहाड़ जेल में भी सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 


दिल्ली में स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब तिहाड़ जेल को उड़ाने की धमकी मिली है। जेल प्रशासन को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है। तिहाड़ जेल में डॉग स्क्वायड की मदद से सर्च अभियान जारी है। हालांकि अबतक जेल से किसी तरह का बम या विस्फोटक नहीं मिला है। ऐसे में यह संभावना जतायी जा रही है कि कहीं यह पहले की तरह अफवाह तो नहीं है। लेकिन इस तरह धमकी भरा मेल भेजने का मकसद क्या हो सकता है, यह सवाल लोग कर रहे हैं। 


क्योंकि इससे पहले भी दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी सर्च अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। इस बार भी तिहाड़ जेल से किसी तरह की कोई वस्तु सर्च अभियान में नहीं मिला है। हालांकि डॉग स्क्वायड की टीम और बम निरोधक दस्ता जेल परिसर में चलाए जा रहे सर्च अभियान में जुटे हुए हैं।