पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार बीड़ी जलाते ही लगी आग, 65 वर्षीया महिला की दर्दनाक मौत, 2 महीने पहले ही लिया था PNG गैस कनेक्शन FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए नया नियम और कैसे मिलेगा फायदा Bank Holiday : अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
08-Dec-2024 05:29 PM
By First Bihar
DESK: सर्दियों में दूध का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी12, डी, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फैटी एसिड्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दूध हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, सर्दियों में दूध में कुछ चीजें मिलाकर पीने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं कि दूध में कौन-कौन सी चीजें मिलाकर पी सकते हैं। सर्दियों में दूध के साथ हल्दी, अदरक, केसर, बादाम और किशमिश रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
हल्दी में सूजन-रोधी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी वाला दूध सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। वहीं अदरक सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं में राहत देने में मदद करता है। यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है।
वहीं केसर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और थकान को दूर करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को स्वस्थ रखते हैं। बादाम और किशमिश शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं। बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। किशमिश में आयरन और विटामिन सी होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाता है।
बता दें कि सर्दियों के सीजन में दूध का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। दूध में हल्दी, अदरक, केसर, बादाम और किशमिश जैसी चीजें मिलाकर पीने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।