बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
14-Jan-2024 12:21 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN : पूरा बिहार इन दिनों शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। जनवरी की सर्दी जानलेवा साबित हो रही है। पूर्वी चंपारण के नरकटियागंज में स्कूल जाते वाले 9वीं के छात्र का अचानक गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी मौत की वजह ठंड बताई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ठंड लगने से 14 साल का विकास कुमार की मौत हो गई। यह स्कूल जाते समय रास्ते में नौवीं का छात्र गोखुका के हरेंद्र यादव का पुत्र विकास कुमार (14) गिर गया। आननफानन में उसे शिक्षकों ने निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वो रामचंद्र लालजी हाईस्कूल, मथुरा का छात्र था। इस संबंध में स्कूल के प्रधान शिक्षक किशोरी दास ने बताया कि डॉक्टरों से मैंने इस मामले में बात की, उन्होंने ठंड से छात्र की मौत होने की बात कही है।
वहीं, शुक्रवार की सुबह विकास दोस्तों संग स्कूल जा रहा था। इसी दौरान गोखुला और मथुरा के बीच अचानक सड़क पर ही गिर गया। उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी स्कूल में प्रधान शिक्षक को दी। प्रधान शिक्षक ने अन्य शिक्षकों के साथ विकास को सड़क से उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।
उधर, इस घटना को लेकर हेडमास्टर ने बताया कि विकास चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ी एक बहन है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी राज्य के कई स्कूलों में ठंड के चलते छात्रों के बेहोश होने के मामले सामने आए थे। जिसके बाद छात्र-छात्राओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और फिर स्थिति में सुधार होने पर घर रवाना कर दिया गया था। आपको बता दें बांका जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंच गया था।