ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / किशनगंज में नीतीश बोले.. जंगलराज में होता था दंगा फसाद, लेकिन आज...

किशनगंज में नीतीश बोले.. जंगलराज में होता था दंगा फसाद, लेकिन आज नियंत्रण में है

04-Nov-2020 11:56 AM

KISHANGANJ: ठाकुरगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में दंगा फसाद होता था, लेकिन आज कंट्रोल हो गया है. बिहार में क्राइम काफी कंट्रोल हुआ है. 



नीतीश कुमार ने कहा कि आज सभी समाज की महिलाओं का बिहार में विकास और सम्मान मिला है. बिहार में जंगलराज के दौरान हॉस्पिटल में इलाज नहीं हो पाता था. लेकिन कुछ लोग आज बड़े बड़े दावे कर रहे हैं. हम तो लोगों से यही कहेंगे की उसको याद रखिए. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में क्राइम कंट्रोल में हैं. यही कारण है कि आज देश में 23वें स्थान पर बिहार है. 


वोट के लिए कुछ लोग कर रहे गड़बड़

नीतीश कुमार ने कहा कि हर जिले में अल्पसंख्यक हाई स्कूल बनावा रहे हैं. वहां पर आवासीय स्कूल बनाकर बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं. जनता मालिक हैं. चुनने का हक आपको हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि  कुछ लोग काम तो करते नहीं है, लेकिन वोट के लिए समाज को बांटना चाहते हैं. कुछ लोग लड़ाई कराना चाहते हैं. अगर आपस में विवाद किजिएगा तो बिहार 2005 से पहले वाला बिहार बन जाएगा. शाम को बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. जंगलराज में बड़ी संख्या में डॉक्टर और कारोबारी को बिहार छोड़कर भागना पड़ा. कुछ लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं. ऐसे लोगों से बचकर रहिए. ये लोग बर्बाद कर देंगे.


काम पर भरोसा

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी वह सबको पता है. गांव की छोड़िए शहरों में बिजली नहीं रहती थी. लेकिन हमने कहा था कि हर घर तक बिजली पहुंचाएंगे. उसको समय से पहले पहुंचा दिया. हर घर नल का जल पहुंचाया गया. कुछ जगहों पर बाकी रह गया वहां भी काम जारी है. अगली बार मौका मिलेगा तो हर खेत तक वह पानी पहुंचाएंगे. जो भी काम होगा इसकी देखरेख होगी.