ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / TET अभ्यर्थियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब 7 साल नहीं आजीवन...

TET अभ्यर्थियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब 7 साल नहीं आजीवन वैलिड होगा सर्टिफिकेट

02-Mar-2021 03:55 PM

PATNA : विधान परिषद में आज शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने TET परीक्षार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. विजय चौधरी ने ऐलान किया कि कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षक नियुक्ति से जुड़ी TET प्रमाणपत्र की वैधता 7 साल से बढ़ाकर आजीवन कर दी गई है. उन्होंने बताया कि बीते 29 अगस्त 2020 को NCTE की बैठक में यह निर्णय लिया गया था. 


हालांकि इसका फायदा केवल वैसे ही परीक्षार्थियों को मिलेगा जिन्होंने 29 अक्टूबर 2020 के बाद होने वाली TET परीक्षाएं दी थी. इससे पहले की परीक्षाओं में जो अभ्यर्थी पास हुए हैं, उनकी वैधता 7 साल तक की ही रहेगी. पहले पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अभी तक सरकार की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है. 


शिक्षा विभाग की तरफ से STET अभ्यर्थियों के लिए कोई राहत नहीं है. 2012 में STET परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता की वैधता 7 साल से बढ़ा दी गई थी, सरकार ने इसे 2 साल बढ़ाया था. यह निर्णय जून 2019 में सरकार ने लिया था. इन अभ्यर्थियों की पात्रता 2021 तक कर दी गई थी. 30,020 शिक्षकों की नियुक्ति में दिव्यांग जनों को 4% आरक्षण के प्रावधान पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि संबंधित मामला न्यायालय में दायर है. कोर्ट से नियोजन की कार्रवाई पूरा करने की इजाजत मांगी गई है.