ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार के रेपिस्टों को हैदराबाद स्टाइल में सजा चाहती हैं दिलमणि मिश्रा, तेलंगाना...

बिहार के रेपिस्टों को हैदराबाद स्टाइल में सजा चाहती हैं दिलमणि मिश्रा, तेलंगाना पुलिस को दी बधाई

06-Dec-2019 12:01 PM

PATNA : हैदराबाद रेप कांड के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने इस कार्यवाई का स्वागत किया है। दिलमणि मिश्रा ने तेलंगाना पुलिस को बधाई देते हुए कहा है कि बिहार में भी इसी तरह की कार्रवाई की आवश्यकता है। आयोग की अध्यक्ष होने के बावजूद दिलमणि मिश्रा का यह बयान बेहद चौंकाने वाला है बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के इस बयान से यह साबित हो रहा है कि राज्य में बलात्कार के मामलों में पीड़ितों को न्याय मिलने में हो रही देरी से आयोग की अध्यक्ष भी नाराज हैं। बिहार पुलिस की कार्यशैली पर दिलमणि मिश्रा ने अपनी इस टिप्पणी से गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। 


बक्सर में एक महिला को जिंदा जलाए जाने के मामले की जांच कर चुकी दिलमणि मिश्रा ने बिहार पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि बक्सर में दिल दहला देने वाली घटना के बावजूद अब तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 


आपको बता दें कि बिहार राज्य महिला आयोग की तरफ से लगातार बिहार में बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर पुलिस को दिशा निर्देश दिए जाते रहे हैं, लेकिन उन मामलों में त्वरित गति से कार्यवाही नहीं हो पाई है. आयोग के पास संवैधानिक अधिकार तो है लेकिन उसका दायरा सीमित है. आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा के इस बयान के बाद यह बात जाहिर हो गई है कि अपनी बेबसी के कारण हैदराबाद में पुलिस एनकाउंटर की घटना का बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वागत किया है