ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

रेल यात्रियों को बड़ा झटका: मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के किराया में बढ़ोतरी का ऐलान, इस दिन से लागू होगा बदलाव

Railway Fare Hike: भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के टिकटों में 26 दिसंबर 2025 से बढ़ोतरी का ऐलान किया। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा।

Railway Fare Hike
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Railway Fare Hike: अगर आप रेल से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के टिकटों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। यह बदलाव 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब सफर के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।


रेलवे ने नए टिकट किराया संरचना (Railway Ticket Fare Structure) की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा के लिए ऑर्डिनरी क्लास में प्रति किलोमीटर 1 पैसा, और मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के नॉन-AC और AC क्लास में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी लागू होगी।


भारतीय रेलवे का अनुमान है कि इस बदलाव से उसे करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त आमदनी होगी। उदाहरण के तौर पर, 500 किलोमीटर की नॉन-AC ट्रेन यात्रा के लिए यात्रियों को मौजूदा टिकट की तुलना में 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे।


Delhi से Patna की दूरी लगभग 1000 किलोमीटर है। अभी तक DBRT राजधानी ट्रेन में थर्ड AC का किराया 2395 रुपये था। नई बढ़ोतरी के बाद प्रति किलोमीटर 2 पैसे जोड़ने से टिकट का मूल्य 20 रुपये बढ़ जाएगा और नया किराया 2415 रुपये हो जाएगा।


इसी तरह, दिल्ली से मुंबई की दूरी लगभग 1386 किलोमीटर है। CSMT राजधानी एक्सप्रेस में 3AC का मौजूदा किराया 3180 रुपये है। नए नियमों के अनुसार प्रति किलोमीटर 2 पैसे जोड़ने पर टिकट में लगभग 27 रुपये का इजाफा होगा और नई कीमत 3207 रुपये हो जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता