बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
22-Sep-2023 02:36 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है। कोर्ट ने इसको अगले महीने के 4 तारीख यानी 4 अक्टूबर को पेश होने का आदेश जारी किया है। वहीं, अब इसको लेकर जेडीयू के नेता और सरकार के मंत्री संजय झा ने कहा कि - अभी हमें पूरी जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही पार्टी का जो ऑफिशल स्टेटमेंट होगा। उसपर बयान दिया जाएगा।
वहीं, विपक्षी दलों के तरफ से भोपाल में होने वाली रैली को रद्द किए जाने को लेकर संजय झा ने कहा कि, यह बात सही है कि भोपाल में रैली का तय हुआ था। लेकिन, वहां होने वाले चुनाव के कारण रैली टाल दिया गया है। अगली दफा आयोजित कोआर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग यह फैसला हो जाएगा कि आने वाले दिनों में रैली कहां और किस डेट में होगी। हमलोग चाहते हैं कि, जहां चुनाव नहीं है वहां पर रैली हो या ज्यादा अच्छा होगा।
इसके आलावा सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि- इस बार बैठक में इसको लेकर ही बातचीत हुई है। जल्द ही सीट बंटवारा कर लेना है और प्रदेश स्तर पर कमेटी बनी है वह प्रदेश कमेटी सीट तय कर लेगी और नीतीश कुमार ने सुझाव दिया था कि जल्द ही सीट बंटवारा कर लिया जाए ताकि अक्टूबर में प्रचार शुरू कर दिया जाए। इसके साथ नीतीश कुमार के संयोजक वाली बात जो कही जा रही है वह बातें कभी हुई ही नहीं है। इसलिए इसपर कुछ भी कहना बेकार है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी को लैंड फॉर जॉब मामले में सम्मन जारी होने पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह तो न्यायालय का मामला है।न्यायालय इस पूरे मामले को देखेग। इसमें हम लोग सीधे तौर पर कोई टीका टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
उधर, महिला आरक्षण बिल को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि - महिला आरक्षण बिल पास तो कर दिया गया। लेकिन इसमें देखिए कितना पेंच फंसा दिए गए। अब यह कहा जा रहा है कि कब यह लागू होगा किसी को पता नहीं है। इन लोगों ने जनगणना नहीं कराया। जनगणना कब होगा, परिसीमन कब होगा लागू कब होगा यह सब भूतकाल में है। नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण और महिला के द्वारा जो काम किया गया था उसको भारत सरकार को तुरंत अपनाना चाहिए।