ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम

तेजस्वी को फ़िक्र नहीं ! राज्य में 3558 के पार पहुंची डेंगू मरीज की संख्या, राजधानी में हड़ताल पर निगमकर्मी

तेजस्वी को फ़िक्र नहीं ! राज्य में 3558 के पार पहुंची डेंगू मरीज की संख्या, राजधानी में हड़ताल पर निगमकर्मी

23-Sep-2023 07:20 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को सही मायने में अपने प्रदेश की फ़िक्र नहीं है ? क्या तेजस्वी से सबकुछ अधिकारियों के भरोसे ही छोड़ दिया? यह सवाल हम नहीं बल्कि बिहार की आम जनता उनसे कर रही है। इस सवाल के पीछे की वजह है कि राज्य में लगातार डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद तेजस्वी खुद कभी किसी अस्पताल के निरिक्षण करने नहीं निकल रहे हैं। वहीं, राजधानी में निगमकर्मी भी हड़ताल पर चले गए। ऐसे में राजधानी में गंदगी का अंबार लगाना लगभग तय है। 


दरअसल, बिहार में डेंगू का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। राज्य में शुक्रवार को 371 नए डेंगू मरीज मिले। केवल सितम्बर में ही डेंगू मरीज की संख्या 3558 हो गई। जबकि इस साल अब तक कुल 3883 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सबसे अधिक 70 मरीज मिले। इसके अलावा भागलपुर में 45, वैशाली में 27, बेगूसराय में 25, मुंगेर व पूर्वी चम्पारण में 18-18 मरीज मिले है। 


राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में अभी 273 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें सबसे अधिक भागलपुर मेडिकल कॉलेज में 126 का उपचार हो रहा है। अन्य मेडिकल कॉलेजों में एम्स पटना में 14, आईजीआईएमएस पटना में 18, पीएमसीएच में 24, एनएमसीएच पटना में 11, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में 15, डीएमसीएच दरभंगा में चार, एएनएमसीएच गया में 22, जीएमसी बेतिया में तीन, जीएमसी पूर्णिया में छह, मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में दो और विम्स पावापुरी में 28 मरीज भर्ती हैं।


वहीं, पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी है। इससे शहर में गंदगी पसरने लगी है। सड़क के किनारे और गली-माेहल्लों के नुक्कड़ पर कचरे के ढेर दिखने लगे हैं। बारिश के चलते बदबू भी फैलने लगी है। वहीं, निगम प्रशासन यूनियन के आगे झुकने के मूड में नहीं है। ऐसे में डेंगू का मामला बढ़ने की पूरी संभावना नजर आ रही है।