बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
14-Sep-2023 01:54 PM
By First Bihar
SAPAUL : बिहार में पिछले साल अगस्त के महीने में सत्ता परिवर्तन के बाद स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने कंधो पर लिया है। यही वजह है कि तेजस्वी लगातार अपने विभाग की समीक्षा बैठकर कई तरह के निर्देश जारी करते हैं। कभी - कभी तो तेजस्वी खुद भी अस्पतालों के औचक निरिक्षण करने भी पहुंच रहे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद अस्पातलों की हालत सुधरी हुई नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही का ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। यहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। जसिके बाद महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में फिर एक बार डॉक्टरों और नर्सों की लापरवाही से मौत का मामला सामने आया है। यहां एएनएम की लापरवाही के चलते प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात जीएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यहां जिले के राघोपुर प्रखंड अंर्तगत पिपराही पंचायत के दुर्गापुर वार्ड नंबर 15 निवासी आरती देवी को प्रसव पीड़ा के बाद सिमराही स्थित रेफर अस्पताल में बुधवार की देर शाम भर्ती कराया जहां उसने एक नवजात को जन्म दिया।
जिसके बाद राघोपुर मे महिला को खून की कमी देखते हुए वहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा महिला को सदर अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया। जहां अहले सुबह सदर अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि भर्ती कराने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ रही थी। जिसके बाद प्रसव वार्ड में तैनात जीएनएम को बार-बार यहां से रेफर करने या पुर्जा देने को कहा। लेकिन जीएनएम के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया ओर पुर्जा भी नही दिया गया। वही परिजनों का आरोप है की रात से लेकर अहले सुबह तक एक भी चिकित्सक मरीज को देखने तक नहीं आए। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गयी।