मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
04-Dec-2022 12:56 PM
NALANDA : बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा एक तरफ स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर मिशन- 60 चलाया जा रहा है। इतना ही समय- समय खुद से अस्पतालों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। लेकिन, दूसरी तरफ इनके इस प्रयास का उनके ही विभाग के कर्मचारी और डॉक्टर पानी फेड़ने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब जो मामला आया है वह राज्य के मुखिया के गृह जिले से जुडी हुई है। यहां मारपीट के दौरान जख्मी हुई एक महिला को इलाज के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर पसीना छूट गया। इसके बाबजूद उचित ढंग से उसका इलाज नहीं हुआ।
बिहार में स्वास्थ्य विभाग और उसके मंत्री द्वारा किये जा रहे कामों की किड़किडी होती हुई दिखी। भले ही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री राज्य के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए और स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने की बात करते हो। लेकिन,अभी भी उनके इस प्रयास में उनके विभाग कर्मी के सहयोग में घोर कमी देखने को मिला है। दरअसल,बिहार के नालंदा जिले के सदर अस्पताल में रविवार को मारपीट में जख्मी हुई मरीज झुन्नी देवी इलाज के लिए पहुंची। पहले तो इन्हें अस्पताल के डॉक्टरों से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, उसके बाद जब डॉक्टरों ने इन्हें देखा तो फिर भर्ती करने को कहा गया और कमर में चोट होने की वजह से एक्सरे कराने को कहा।
इधर, इसके बाद जब एक्स रे कराने के लिए मरीज को एक्स रे रूम में ले जाने की नौबत आई तो सबसे अजीब वाकया हुआ। अस्पताल प्रसाशन द्वारा यह कह दिया गया की उनके पास फिलहाल स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में परिजनों को इस महिला का एक्स रे करवाने के लिए गोद उठाकर एक्स रे करवाना पड़ा। इस दौरान वह अस्पताल कैंपस में वापस से चोटिल होते- होते बची।
इस घटना को लेकर, परिवार के सदस्य ने बताया की नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलसर गांव में गोतिया के बीच हुए विवाद में मारपीट हुआ था। जिसमें झुन्नी देवी और उसके पति शंभु कुमार जख्मी हो गया। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर एक्सरे करने के लिए स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया जिसके कारण मजबूरी में गोद में उठाकर ले जाना पड़ा।