ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / तेजस्वी का बड़ा खुलासा, कहा - DGP की बात नहीं मान रहे नीतीश,...

तेजस्वी का बड़ा खुलासा, कहा - DGP की बात नहीं मान रहे नीतीश, चढ़ावा लेकर हो रही पोस्टिंग

28-Aug-2024 02:20 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर नजर आते हैं। तेजस्वी यह कहते हुए नजर आते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं। इसके अलावा वो अपने आस-पास अनेक तरह के लोगों से घिरे हुए हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।  


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के डीजीपी को कोई पावर नहीं है। सरकार में उनके किसी भी रिकमेंडेशन को नहीं माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के अगल-बगल जो चमचे बेचे हैं वह खुलेआम पोस्टिंग कर रहे हैं और पोस्टिंग कैसे होता है और किस तरह से होता है यह सब को पता है। उन्होंने कहा कि जदयू के नेता भले ही खुले तौर पर इससे इनकार करें लेकिन सबको पता है कि किस तरह से हो रहा है। डीजीपी की सिफारिशों को सीएम नीतीश नहीं मानते हैं लेकिन जो उनके चमचे हैं वही चढ़ावा लेकर पोस्टिंग कर रहे हैं। हालांकि तेजस्वी ने 'चढ़ावा' कौन लेते हैं इस पर किसी का नाम नहीं लिया। 


वहीं उत्तर प्रदेश में कई रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने पर उन्होंने कहा कि नाम बदलने से क्या होगा, नाम बदलने से दुर्घटना रुक जाएगी क्या। उन्होंने नाम बदलने के फैसले को सिर्फ जनता को भ्रमित करने वाली बातें बताते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या इससे रेल दुर्घटना कम जाएगी? आज जो हर दिन कहीं न कहीं रेल दुर्घटना की खबर आ रही है उसपर क्यों ध्यान नहीं देते हैं। इस तरह के काम करने से क्या फायदा होने वाला है। 


उधर, बंगाल में भाजपा के तरफ से बुलाए गए बंद को लेकर तेजस्वी ने कहा कि यूपी में इस तरह का बंद कब होगा। यूपी में अपराध इतना बढ़ा हुआ है वहां बंद कब होगा।  बिहार में इतना अपराध बढ़ा हुआ है यहां कब बंद होगा।  बिहार में इतना ज्यादा बलात्कार हो रहा है यहां कब बंद होगा?  सत्ता में बैठी बीजेपी के लोगों की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।  इनका  काम है सिर्फ और सिर्फ नफरत फैलाना।