ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

तेजप्रताप को पुलिस ने रोका, मथुरा में लालू के लाल के साथ नया कांड

12-Jul-2022 04:27 PM

DESK : पिता लालू यादव की बीमारी से परेशान तेज प्रताप यादव कभी भोला यादव पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं तो कभी यूपी पहुंचने पर योगी पुलिस से उन्हें लोहा लेना पड़ रहा है. ताजा खबर तेज प्रताप यादव को लेकर मथुरा से सामने आई है. अपने पिता लालू यादव की सेहत को लेकर पूजा अर्चना करने पहुंचे तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि योगी की पुलिस ने उन्हें मंदिर की परिक्रमा करने से रोक दिया.


तेजप्रताप यादव ने कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव की सेहत में जल्द सुधार हो इसको लेकर वे वृंदावन में भगवन की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे. लेकिन उन्हें दर्शन करने से मथुरा एसएसपी और गोवर्धन थाना इंजार्च ने रोका दिया. तेजप्रताप ने बताया कि पुलिस उन्हें आधे घंटे तक थाने में बिठाए रखा और उन्हें पूछताछ की गई. 


तेजप्रताप यादव ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर जानबूझकर ऐसा किया. उन्होंने कहा कि पूजा स्थल पर कई गाड़ियां मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों के परिवार को उनकी गाड़ियों के साथ बड़े आराम से जाने दिया गया. लेकिन उन्हें जाने से रोक दिया गया. घटना के बाद तेज प्रताप को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा.


बता दें कि लालू प्रसाद यादव बीते कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. राबड़ी आवास में सीढ़ीयों से गिरने के बाद उन्हें फ्रैक्चर आया था और पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया. हाल ही में उन्हें एम्स के सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. उनकी सेहत में सुधार है लेकिन उन्हें फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.