मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
27-Aug-2022 07:28 PM
NALANDA: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव शनिवार को राजगीर पहुंचे थे। जहां जू सफारी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस दौरान तेजप्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि चाचा को लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश जी हमारे चाचा हैं और हम उनके भतीजे हैं। हमारा दायित्व बनता है कि हम चाचा को मुकाम तक पहुंचाए। उनका कहना था कि चाचा को लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे।
बता दें कि इससे पहले बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा था कि नालंदा का लाल एक दिन लाल किले पर झंडा जरूर फहराएगा।
मंत्री श्रवण कुमार के इस बयान की जानकारी जब मीडिया ने मंत्री तेजप्रताप यादव को दी और सवाल किया तो तेजप्रताप ने इस बात का समर्थन किया और कहा कि महागठबंधन में चाचा नीतीश कुमार शामिल हुए हैं। चाचा को लाल किला पर झंडा फहराने के मुकाम तक पहुंचाएंगे।