ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

तेजस्वी पहुंचे आरा : क्या नाबालिग से रेप के आरोपी पूर्व विधायक से भी मिलेंगे? सर्किट हाउस के बाहर इकट्ठा हुए शिक्षक अभ्यर्थी

तेजस्वी पहुंचे आरा : क्या नाबालिग से रेप के आरोपी पूर्व विधायक से भी मिलेंगे? सर्किट हाउस के बाहर इकट्ठा हुए शिक्षक अभ्यर्थी

09-Sep-2022 11:48 AM

ARA : डिप्टी सीएम बनने के बाद तेजस्वी यादव आज पहली बार भोजपुर जिले के दौरे पर हैं. तेजस्वी यादव भोजपुर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं और इस नाते उनकी आज यह पहली यात्रा है. यादव इस वक्त आरा पहुंच चुके हैं और सर्किट हाउस में आरजेडी के कई विधायकों की मौजूदगी में वह अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं. यादव को आज आरा में कई कार्यक्रमों में शामिल होना है, लेकिन इस वक्त आरा के सियासी गलियारे से लेकर राजधानी तक जो चर्चा चल रही है वह यह कि क्या तेजस्वी अपने इस दौरे के दौरान आरजेडी के पूर्व विधायक और नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अरुण यादव से मुलाकात करेंगे? अरुण यादव ने पिछले दिनों सरेंडर कर दिया था और लंबे अरसे से फरार रहे अरुण यादव सरेंडर करने के बाद अब न्यायिक हिरासत में है. फिलहाल पूर्व विधायक अपना इलाज आरा के सदर अस्पताल में करा रहे हैं.



तेजस्वी यादव के दौरे को लेकर किया बताया जा रहा है कि वह आज कई अस्पतालों का भी निरीक्षण करने वाले हैं. ऐसे में अगर तेजस्वी आरा सदर अस्पताल का दौरा करते हैं तो इसी अस्पताल में रहकर इलाज करा रहे पूर्व विधायक अरुण यादव से उनकी मुलाकात होती है या नहीं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा. हालांकि उनकी पत्नी और आरजेडी की मौजूदा विधायक किरण देवी इस वक्त तेजस्वी यादव के साथ ही मौजूद हैं. यादव के आरा सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वहां बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी भी पहुंचे हैं शिक्षक अभ्यर्थी तेजस्वी के सामने अपनी मांग रखना चाहते हैं.



2015 में संदेश विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव कई सालों तक फरार रहे. उनके ऊपर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था और पुलिस की जांच में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ. लेकिन अरुण यादव पुलिस के हाथ कभी नहीं आए. पुलिस की कार्यशैली पर भी इसे लेकर सवाल उठता रहा, लेकिन आखिरकार अरुण यादव ने 16 जुलाई को आरा कोर्ट में एडीजे सिक्स की अदालत के अंदर आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद अरुण यादव ने अपनी तबीयत खराब बताई थी. बाद में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सियासी गलियारे में चर्चा है कि अरुण यादव अस्पताल में ही लोगों से मुलाकात करते रहते हैं और बिहार में अपनी पार्टी की सरकार आने के बाद अरुण यादव ज्यादा रिलैक्स महसूस कर रहे हैं. ऐसे में अगर वे तेजस्वी यादव से मुलाकात करते हैं तो जाहिर तौर पर विरोधी सवाल उठाएंगे ही.