ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / ‘बिहार में पुल नहीं 18 वर्षों के सुशासनी भ्रष्टाचार के मीनार गिर रहे...

‘बिहार में पुल नहीं 18 वर्षों के सुशासनी भ्रष्टाचार के मीनार गिर रहे हैं’ तेजस्वी का डबल इंजन सरकार पर तीखा तंज

12-Jul-2024 09:19 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में लगातार पुलों के ध्वस्त होने को लेकर विपक्ष डबल इंजन सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो इसको लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है। बीच-बीच में तेजस्वी को लालू प्रसाद का भी साथ मिल जाता है और लालू भी पुलों के गिरने को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करते हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सरकार पर हमला बोला है।


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की है। इस वीडियों में पुलों के गिरने की घटना को दिखाया गया है। छोटे-छोटे क्लीप के जरिए तेजस्वी ने पुल गिरने की घटनाओं को एक साथ दिखाने की कोशिश की है और डबल इंजन सरकार पर तीखा तंज किया है।


तेजस्वी ने लिखा, “बिहार में पुल नहीं 𝟏𝟖 वर्षों के सुशासनी भ्रष्टाचार के मीनार गिर रहे है। प्रतिदिन पुल गिरने के मामले में 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने 𝐂𝐨𝐫𝐫𝐮𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 & 𝐖𝐨𝐫𝐬𝐭 𝐆𝐨𝐯𝐞𝐫𝐧𝐚𝐧𝐜𝐞 के मामले में विश्वरिकॉर्ड बनाया है। विगत 𝟑 हफ़्तों में अभी तक सिर्फ़ 𝟏𝟕 ही पुल गिरे है। पुलियों के गिरने और धँसने की तो कोई गिनती ही नहीं”


इससे पहले 10 जुलाई को भी तेजस्वी ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की थी और एक्स पर लिखा था कि, “बिहार में आज एक और पुल हुआ ध्वस्त! बिहार में विगत 𝟑 हफ़्तों में अब तक केवल और केवल बस 𝟏𝟔 ही पुल गिरे है। इन सदाचारी पुलों के गिरने में सरकारी भ्रष्टाचार, 𝟏𝟖 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 𝐁𝐉𝐏 की कहीं कोई गलती नहीं है, है ना? 𝟏𝟖 वर्ष शासन के बाद भी सब दोष विपक्ष का ही है”।