ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / ‘दयानिधि मारन का बयान बहुत ही निंदनीय’ DMK को तेजस्वी का जवाब, बोले-...

‘दयानिधि मारन का बयान बहुत ही निंदनीय’ DMK को तेजस्वी का जवाब, बोले- बिहार-यूपी के मजदूरों की हर जगह डिमांड.. बिना उनके नहीं चलेगा काम

24-Dec-2023 01:19 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: DMK नेता दयानिधि मारन के बिहार और यूपी के लोगों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद सियासत गर्म हो गई है। दयानिधि मारन के बयान को लेकर एक बीजेपी और एनडीए के दल हमलावर हो गए हैं तो वहीं इंडी गठबंधन में शामिल आरजेडी ने भी दयानिधि के बयान की निंदा की है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दयानिधि मारन के बयान के निंदा करते हुए कहा कि बिहार और यूपी के मजदूरों की मांग हर जगह है और उनके बिना दूसरे राज्यों का काम नहीं चलता, इस बात को हर किसी को समझना होगा।


तेजस्वी ने कहा कि करुणानीधि की डीएमके पार्टी सामाजिक न्याय की पार्टी रही है। अगर उनके दल के कोई भी नेता बिहार और यूपी के लोगों के लिए कुछ बोलते हैं तो वह बहुत ही निंदनीय है। इस तरह के बयान से हमलोग सहमत नहीं हैं। बिहार और यूपी के मजदूरों की मांग पूरे देश में है। अगर बिहार के मजदूर बाहर काम करने नहीं जाएं तो उनकी जिंदगी ठप हो जाएगी। इस बात को लोगों को समझना चाहिए लेकिन बावजूद इसके इस तरह का बयान आता है तो उसकी निंदा करते हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार के लोग आकर नाला साफ कर रहे हैं अगर उन्होंने कहा होता कि कुछ विशेष जाति के लोग नाला साफ कर रहे हैं तो बात और होती लेकिन उनका कहना कि बिहार यूपी के लोग आकर इस तरह का काम करते हैं तो यह निंदनीय है। चाहे कोई किसी भी दल का नेता हो उसे इस तरह के बयान से बचना चाहिए। पूरा देश एक ही और हर राज्य में दूसरे राज्यों के लोगों का सम्मान होना चाहिए।


बता दें कि DMK नेता दयानिधि मारन एक कार्यक्रम के दौरान यूपी और बिहार के रहने वाले लोगों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दयानिधि ने कहा कि यूपी और बिहार के लोग तमिलनाडु में आकर टॉयलेट साफ करते हैं। हिन्दी बोलने वाले ये लोग यहां आकर यह काम करते हैं। यूपी बिहार के लोग तमिननाडु में कंस्ट्रक्शन से जुड़े छोटे-मोटे काम करते हैं। मारन के इस बिगड़े बोल से बवाल मच गया है। मारन का वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा है कि मारन के इस बयान पर उनका क्या कहना है?