बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम
22-Sep-2023 07:44 PM
By FIRST BIHAR
DARBHANGA: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की तस्वीरें अक्सर मीडिया की सुर्खियां बटोरती है। राज्य के अलग अलग जिलों से आए दिन अस्पतालों की ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था के हालत को बयां करने के लिए काफी होती हैं। डिप्टी सीएम के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व संभाल रहे तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को विश्वस्तरिय स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का दावा करते नहीं थकते हैं लेकिन उनके दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दरभंगा स्थित डीएमसीएच से आई तस्वीरें सच्चाई बता रही हैं।
दरअसल, उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में आउटसोर्सिंग जेनरेटर कंपनी के कर्मी के हड़ताल पर चले जाने के कारण अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। मरीज और उनके परिजन के साथ साथ डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी DMCH के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU ) विभाग में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को हो रही है। जिस कारण अस्पताल के ICU में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज चल रहा है।
शुक्रवार से DMCH के आउटसोर्सिंग जेनरेटर कंपनी के कर्मी अपने वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए है। जिसके कारण पूरे DMCH की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार की दोपहर अचानक बिजली गुल हो गई। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद लोग जेनरेटर चलने का इंतजार करने लगे लेकिन जब एक घंटा से ऊपर हो गया तब लोगों को पता चला कि जनरेटर कर्मी हड़ताल पर हैं। जिस वजह से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है।
जनरेटर कर्मी के हड़ताल पर चले जाने के कारण DMCH के मेडिसिन, गायनिक, सर्जरी, ऑर्थो, शिशु रोग विभाग सहित कई विभाग और इनके ICU में अंधेरा की स्थिति बना हुआ था। पूरा ICU मोबाइल की रोशनी मे चल रहा था। मोबाइल की रोशनी पर डॉक्टर मरीजों को सुई लगाते दिखे। ICU की पूरा सिस्टम बिजली सेही संचालित होता है। ऐसे में पावर कट हो जाना अपने आप मे एक बड़ा सवाल है। गर्मी के बीच बिना पंखे और AC के मरीज़ का क्या हाल होगा, इसका अंदाज लगाया जा सकता है। मरीज और उनके परिजनों का कहना है कि क्या इस तरह से तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को वर्ल्ड क्लास हेल्थ सर्विस उपलब्ध कराएंगे?