ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / तेजस्वी के साथ दिल्ली रवाना हुए मुकेश सहनी : इंडी गठबंधन की बैठक...

तेजस्वी के साथ दिल्ली रवाना हुए मुकेश सहनी : इंडी गठबंधन की बैठक में पहली बार होंगे शामिल

01-Jun-2024 11:03 AM

By First Bihar

PATNA : सातवें चरण की वोटिंग के बीच शनिवार को दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शामिल होने के विए गठबंधन के तमाम दलों के नेता बिहार से दिल्ली कूच कर रहे हैं। हाल ही में इंडी गठबंधन में शामिल हुई विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी भी तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां वह इंडी गठबंधन की बैठक में पहली बार शामिल होंगे।


दिल्ली रवाना होने से पहले मुकेश सहनी ने लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नॉर्मल बैठक है, उसी में जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, इसमें कहीं कोई शक नहीं है। 


मतगणना से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक पर एनडीए के सवाल खड़ा करने पर सहनी ने कहा कि हम बैठक कर रहे हैं। क्योंकि हम काम कर रहे हैं। आप तो सिर्फ ध्यान कर रहे हैं। हम लोग काम कर रहे हैं, आपकी तरह गुफा में जाकर आराम नहीं कर रहे हैं। हमें पूरा यकीन है कि हमारी सरकार बन रही है, इसीलिए इसको लेकर के रणनीति बना रहे हैं। नतीजा 4 जून को आएगा। हम कोई भगवान तो हैं नहीं कि बता दें किसकी सरकार बन रही है। लेकिन जनता हमारे साथ है।


पीएम मोदी के ध्यान में जाने पर मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का रिटायरमेंट का वक्त आ गया है। इसलिए ध्यान में चले गए हैं। लेकिन उन्हें जिसका ध्यान रखना चाहिए था, उसका ध्यान कहीं और है। देश के युवाओं, बेरोजगारों और किसानों को लेकर के बीते 10 सालों में उन्होंने सिर्फ ध्यान ही किया है।


वहीं अमित शाह के यह कहने पर कि हार के डर से कांग्रेस ने मीडिया से दूरी बनाई है, इसपर सहनी ने कहा कि सरकार से विपक्ष से मीडिया अगर सवाल नहीं पूछेगा तो कौन पूछेगा लेकिन आज के वक्त में मीडिया को लेकर के थोड़ा सा अलग मामला हुआ हुआ है। उनका अपना-अपना विचार है यह एक रणनीति है। अभी हमारा मन कर रहा है तो आपसे बात कर रहे हैं। उनका मन नहीं कर रहा है इसीलिए वह एक रणनीति के तहत यह कर रहे हैं।