ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिया खुला चैलेंज, कहा-अगर हिम्मत है तो...

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिया खुला चैलेंज, कहा-अगर हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं

21-Sep-2019 10:21 AM

By Ganesh Samrat

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को खुला चैलेंज दिया है. तेजस्वी ने चुनौती देते हुए कहा कि 'अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं.'


तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को स्वार्थी बताते हुए कहा कि 'नीतीश कुमार घिचपिच करके ही 15 साल सीएम की कुर्सी पर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सूबे के लोगों और राज्य के विकास की चिंता नहीं है, बल्कि अपनी कुर्सी की चिंता है. तेजस्वी यादव ने कहा कि 'नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं को धमकी दे रहे हैं कि चुनाव के बाद देख लेंगे, अगर हिम्मत है तो चुनाव के पहले उनसे निपट लें.' 


वहीं तेजस्वी यादव पर दिये गये नीतीश के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि 'जो खुद जेएनयू स्टूडेंट की किताब चोरी करके अपने नाम पर छपवाता है उससे मुझे सीखने की जरूरत नहीं है, और ऐसी पढ़ाई मुझे नहीं चाहिए.'


वहीं इंसेफलाइटिस से बच्चों की मौत पर तेजस्वी ने कहा कि 'इस मामले में राज्य सरकार गंभीर नहीं है. सरकार की लापरवाही के कारण कई बच्चों की जान चली गई है.' तेजस्वी ने कहा कि राज्य का हेल्थ मैनेजमेंट पूरी तरह से फेल है.

इसके साथ झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में आरजेडी कम से कम 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.