पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
05-Feb-2022 09:22 PM
PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार यूपी की जनता अखिलेश यादव को दोबारा सीएम बनाने जा रही है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि नफरत की राजनीति करने वाले जो लोग है उन्हें यूपी की जनता इस बार के चुनाव में सबक सिखाएगी।
बता दें कि शादी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार के घर भी पहुंचे थे। दरअसल जीतेंद्र कुमार के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इस बात की जानकारी मिलते ही तेजस्वी यादव मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार के घर जाकर घटना पर दुख जताया और परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बढ़ाया।
जिसके बाद वैशाली के जढुआ में प्रो० विश्वमित्र प्रसाद चौधरी के घर पर आयोजित शादी समारोह में भी वे शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने यूपी चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत की और समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया।