चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Mar-2021 05:16 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में आज मंत्री रामसूरत राय और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच ग्वाला वर्सेज ग्वाला की लड़ाई हो गई. विधानसभा में शराब बरामदगी के आरोप झेल रहे मंत्री रामसूरत राय ने आज सफाई दी. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों पर सीधा जवाब देते हुए आरोप लगाया कि उन्हें गरीब का बेटा होने के कारण परेशान किया जा रहा है. साल 2010 से आरजेडी के लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं. उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.
विधानसभा में मंत्री रामसूरत राय जब अपनी सफाई दे रहे थे. उस वक्त वह गुस्से से उखड़ गए सीधे विधानसभा के अंदर तेजस्वी यादव के खानदान को चुनौती दे डाली. मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि उनके खानदान के ऊपर उंगली उठाने वाले लोगों को बचाना चाहते हैं कि पहले अपने खानदान को देख ले. तेजस्वी यादव के ऊपर मंत्री रामसूरत राय का या सीधा निशाना विपक्ष को तिलमिला गया. उसके बाद सदन में काफी देर तक हो-हल्ला होते रहा. विधानसभा में भारी बवाल के बीच मंत्री अपना बयान भी पूरा नहीं पढ़ है.
तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए रामसूरत राय ने कहा कि अगर फरियाना है तो गांधी मैदान में जुड़ जायेंगे. मेरी भी यहां रिश्तेदारी है और आपकी भी. जो ताकतवर होगा, वह भारी पड़ेगा. विधानसभा थोड़ी देर के लिए इस पूरे माहौल के बीच व्यक्तिगत लड़ाई का अखाड़ा बन गया.