मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
02-Mar-2022 02:09 PM
PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान इस वक्त विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के ऊपर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में संबोधन कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को सरकार की तरफ से दिया गया झूठ का पुलिंदा करार दिया है.
तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्यपाल का अभिभाषण पिछले 4 सालों में थोड़ा भी नहीं बदला गया. हर साल एक ही मजमून में आंकड़े को बदलकर राज्यपाल के अभिभाषण के तौर पर सामने रख दिया जाता है. राज्यपाल खुद भी इस हकीकत को समझ रहे हैं और यही वजह है कि वह अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्य के हंगामे पर मुस्कुराते रहें.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में मुल्ला नसरुद्दीन की कहानी सुनाई. मुल्ला नसरुद्दीन और उनकी बेगम के गोश्त बनाने का किस्सा सुनाते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में विकास का जो दावा किया जा रहा है वह नीति आयोग की रिपोर्ट से मेल नहीं खाता और अगर नीति आयोग की रिपोर्ट बिहार को फिसड्डी बता रही है तो नीतीश सरकार की तरफ से किए गए विकास के दावे सही नहीं हो सकते. तेजस्वी ने कहा कि दोनों दावे एक साथ सही नहीं हो सकते और यह बात सब को समझना चाहिए.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार बगैर किसी तालमेल के चल रही है. विकास के जो दावे किए जा रहे हैं वह केवल कागजों पर नजर आते हैं जबकि जमीन पर कोई काम नहीं दिखता. बिहार आज भी देश के अंदर विकास के पैमाने पर काफी पिछड़ा हुआ है.