चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
18-Mar-2020 01:31 PM
PATNA: तेजस्वी यादव ने बिहार के युवाओं के लिए एक नंबर जारी किया है. इस नंबर पर कॉल कर युवा तेजस्वी यादव के बेरोजगारी हटाओ अभियान के साथ जुड़ सकते हैं. जो नंबर जारी किया गया है कि वह 9334302020 है. सिर्फ इस नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा.
कोरोना के कारण यात्रा किया स्थगित
तेजस्वी यादव बिहार में बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकले थे. कुछ जिलों में कार्यक्रम हुआ. बीच में विधानसभा का सत्र में शामिल हुए. इस बीच कोरोना ने दस्तक दे दी. अब कोरोना के कारण फिलहाल इस यात्रा को रोक दिया है. इस बीच तेजस्वी ने इस यात्रा से जुड़ने के लिए नंबर जारी किया है.
25 मार्च तक यात्रा स्थगित
तेजस्वी यादव ने अपनी बेरोजगारी हटाओ यात्रा को 25 मार्च तक रद्द कर दिया है. साथ ही साथ 31 मार्च तक तेजस्वी ने अपने सभी कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया है.तेजस्वी ने अपनी यात्रा रद्द करने की जानकारी खुद पीसी कर दी. इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला और कई सवाल पूछा है. कहा कि बिहार में क्यों उद्योग नहीं लगा पाए. सरकार बताए कि 15 साल में पर्यटन का विस्तार क्यों नहीं हुआ. बिहार में मछली पालन उद्योग को भी बढ़ावा दिया जा सकता है. उन्होनें कहा कि लाखों रिक्त पदों पर सरकार बहाली क्यों नहीं कर रही है. बीपीएससी की परीक्षा समय पर नहीं होती.