ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

तेजस्वी ने मुकेश सहनी को रिचार्ज कूपन बताया, बोले... JDU ने बजट में ज्यादा हिस्सा झटक लिया

25-Feb-2021 02:57 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की अंदरूनी सियासत पर भी जमकर तंज कसा. तेजस्वी यादव ने कहा कि बजट में जो राशि सरकार ने तय की है उसके आंकड़े बता रहे हैं कि जेडीयू कोटे के मंत्रियों के पास हिस्सेदारी ज्यादा है.

तेजस्वी यादव ने एक अखबार की खबर को दिखाते हुए कहा कि बीजेपी को बजट में बड़ी हिस्सेदारी नहीं मिली. बीजेपी के मंत्रियों के मुकाबले जदयू के मंत्रियों के पास दोगुना से भी ज्यादा बजट है, लेकिन इस बार आपके  मंत्रियों को नीतीश कुमार ने झटका दे दिया.

तेजस्वी यादव विधानसभा में जब यह बात कर रहे थे तो मंत्री मुकेश सहनी कुछ बोलने को खड़े हुए. तेजस्वी यादव ने इसके बाद मंत्री मुकेश सहने पर जोरदार तंज कसा. तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्री मुकेश सहनी को रिचार्ज कूपन बताते हुए कहा कि आप खुद रिचार्ज पर चल रहे हैं. 

तेजस्वी का इशारा मुकेश सहनी की विधान परिषद सदस्य को लेकर था. आपको याद दिला दें कि मुकेश साहनी जिस सीट पर विधान परिषद के लिए चुनकर गए हैं, वह उपचुनाव वाली सीट है और उनका पूरा कार्यकाल नहीं मिला है.