ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / लालू-राबड़ी के आशीर्वाद से तेजस्वी बने दूल्हा, पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे यूपी...

लालू-राबड़ी के आशीर्वाद से तेजस्वी बने दूल्हा, पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

09-Dec-2021 04:34 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सगाई, तिलक और जयमालाकी तस्वीर सामने आ गई है. तेजस्वी यादव की जीवन संगिनी के नाम का भी अब खुलासा हो गया है. तेजस्वी यादव की दुल्हन का नाम रिचेल है. रिचेल क्रिश्चयन है, लेकिन शादी पूरी हिन्दू-रीति रिवाज से हो रही है. सारे रस्म आज ही हो रहे हैं. शादी में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार भी पहुंचा है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे हैं.


news image

शादी की तस्वीरों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी दिख रही हैं. साथ ही तेजस्वी यादव की बहनें भी मौजूद हैं. बता दें कि दिल्ली में हुई सगाई में परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं. बड़ी बहन मीसा जो कल तक शादी की जानकारी नहीं होने की बात कह रही थीं, वो दूल्हा-दुल्हल के साथ स्टेज पर दिख रही हैं. गोल्डन कलर की शेरवानी में तेजस्वी बिल्कुल राजकुमार लग रहे हैं. वहीं, लाल रंग के लहंगे में उनकी पत्नी रेचल बला की खूबसूरत लग रही हैं.


news image

तेजस्वी यादव और रिचेल के बीच पूरे 6 साल से दोस्ती है. बताया जाता है कि लालू यादव पहले तेजस्वी की पसंद से नाखुश थे. लेकिन तेजस्वी अपनी जिद पर अड़े रहे. आखिर में लालू यादव की रजामंदी के बाद दोनों की अब शादी हो रही है.