ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / तेजस्वी उतरे सड़क पर, समर्थकों के साथ पैदल ही डाकबंगला चौराहा की ओर...

तेजस्वी उतरे सड़क पर, समर्थकों के साथ पैदल ही डाकबंगला चौराहा की ओर किया कूच

21-Dec-2019 01:08 PM

PATNA:अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के लाल तेजस्वी यादव पटना की सड़क पर उतर गए हैं। तेजस्वी यादव पैदल ही पटना के डाकबंगला चौराहा की ओर कूच कर गए।

उधऱ डाकबंगला चौराहा हजारों की संख्या में आरजेडी समर्थक जुटे हुए हैं और सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के सड़क पर उतरने के इंतजार में थे।

बता दें कि तेजस्वी की अपील के उलट बिहार बंद को लेकर राजधानी पटना में सुबह से बंद समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। मीठापुर बस स्टैंड से लेकर करबिगहिया इलाके और पटना जंक्शन तक बंद समर्थकों ने हंगामा और तोड़फोड़ किया। 

हाथों में डंडे लिए बंद समर्थकों ने मीठापुर बस स्टैंड के बाहर खड़ी बसों में तोड़फोड़ की है। इस दौरान बसों में बैठे यात्रियों को बस से उतार दिया गया। इस वजह से बस स्टैंड पर बसों का परिचालन पूरी तरह ठप है।  राहगीरों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  प्रदर्शनकारियों ने वहां पटना पुलिस के लगाए बैरिकेटिंग बोर्ड्स को भी नहीं बख्शा।