BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
21-May-2020 06:43 PM
PATNA : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोशल मीडिया में अवतरित हुए हैं। उन्होनें बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होनें टेस्टिंग से क्वारेंटाइन सेंटर तक की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं उन्होनें पटना में किराया पर रहकर पढ़ने वाले छात्रों का रेंट माफ करवाने की सलाह सरकार को दी है।
तेजस्वी यादव ने एक बार फिर कोरोना टेस्टपर सवाल उठाते हुए कहा कि टेस्ट की संख्या बढ़े और रैंडम टेस्ट हो। उन्होनें कहा कि सरकार केवल कागजी कार्रवाई कर रही है, बाकी सब जगह घोटाला ही घोटाला है। सरकार क्वारेंटीन सेंटर में रहने वालों पर पैसा खर्च तो कर नहीं रही है कोई सुविधा नहीं दी जा रही है फिर आखिर ये पैसा जा कहा रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर की बदहाली छिपाने के लिए सरकार ने पहले तो मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दिया अब वहां रहे मजदूर भाई जो वीडियो बना-बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं उन्हें भी डराया धमकाया जा रहा है। सरकार अब कह रही है कि जो भी वीडियो बना कर वायरल करेगा उसे सरकार पैसा नहीं देगी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना संकट की घड़ी में पटना में रहकर पढ़ने वाले छात्रों को सरकार अगर मदद करना चाहती है तो मकान मालिकों से उनका रेंट माफ करवाए ताकि छात्र जो लॉकडाउन में माता-पिता की मजबूरी की वजह से मकानों का किराया नहीं चुका सका अब उनका आसरा भी छिन गया है। वे फिर से पटना में रहकर पढ़ाई कर पाने में असमर्थ हैं। ऐसे में सरकार को मकान मालिकों से रेंट माफी करवानी चाहिए।